भोजपुरी गायक व सांसद मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी मिली है। सांसद को यह धमकी एक चिट्ठी के जरिए मिली है जिसमें उनसे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी न करने के लिए कहा गया है। मनोज तिवारी ने इसकी शिकायत गृह मंत्रालय से की है। गौरतलब है कि मनोज तिवारी ने बीते दिनों वाराणसी में राहुल गांधी के छुट्टी पर जाने को लेकर एक बयान दिया था। चिट्ठी उसी बयान के संदर्भ में है।
मनोज तिवारी ने जी मीडिया से बातचीत में बताया, धमकी भरी यह चिट्ठी मेरे दिल्ली स्थित आवास पर आई है। चिट्ठी को डाक के जरिए भेजी गई है। मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है। सांसद ने बताया कि चिट्ठी में अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने इसकी शिकायत गृह मंत्रालय से कर दी है। लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी भाजपा के टिकट पर नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से सांसद चुने गए हैं।
Related News
जन सुराज अगर दल बनता है तो जिसकी जितनी संख्या है उसको उतना मालिकाना हक मिलेगा : प्रशांत किशोर
जन सुराज ने आयोजित किया जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह वैशाली में बोलेRead More
‘बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत और बढ़े हुए बिल से परेशान ‘
बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत औरRead More

Comments are Closed