तेजस्वी का सवाल-आखिर कैसे मिला रॉकी को पिस्तौल का लाइसेंस
पिस्तौल लाइसेंस मुद्दे पर बिहार के उप मुख्यमंत्री ने भाजपा पर साधा निशाना, दिल्ली पुलिस ने कहा, लाइसेंस होगा रद्द
बिहार कथा
पटना/नई दिल्ली। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि रॉकी यादव को दिल्ली में उचित सत्यापन के बिना पिस्तौल का लाइसेंस कैसे मिल गया। यादव ने इसकी गहन जांच की मांग की। यादव ने दिल्ली से लौटने पर पटना हवाई अड्डे संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्हें (राजग) पहले यह समझाना चाहिए कि किस तरह से उसे (रॉकी यादव) दिल्ली में बिना उचित सत्यापन के पिस्तौल का लाइसेंस मिल गया। राजद नेता यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस केंद्र के अधीन है इसलिए उन्हें नियमों के उल्लंधन के तहत लाइसेंस जारी होने के बारे में समझाना चाहिए। उन्होंने रोडरेज की घटना में गत शनिवार को रॉकी यादव द्वारा आदित्य सचदेवा की हत्या को लेकर बिहार सरकार पर हमला करने वाली भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा, हम सत्यापन की उचित प्रक्रिया के बिना रॉकी यादव को लाइसेंस जारी करने के मुद्दे की जांच की मांग करते हैं।
चूहा बनी मनोरमा देवी, बिल्ली बनी पुलिस!
गया पुलिस ने कहा है कि रॉकी यादव को पिस्तौल का लाइसेंस दिल्ली के वसंतकुंज क्षेत्र से जारी किया गया है। यादव ने कहा कि आरोपी रॉकी यादव की फरार मां और विधान पार्षद को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजद कार्यकर्ताओं ने कक्षा 12वीं के छात्र आदित्य सचदेवा के परिवार से मुलाकात की जिसकी तब मौत हो गई थी जब राकेश रंजन यादव उर्फ रॉकी यादव ने कथित तौर पर अपनी एसयूवी ओवरटेक करने के लिए उसे गोली मार दी थी। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने दो दिन पहले दिल्ली में कहा था कि ‘जंगलराज’ शब्द का इस्तेमाल पठानकोट हमला, दिल्ली में बड़ी संख्या में होने वाले रोडरेज के मामलों और झारखंड मेें एक अधिकारी की हत्या के मामले में क्यों नहीं किया जा रहा। उनकी इस टिप्पणी पर प्रतिद्वंद्वी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया जतायी थी।
रॉकी का हथियार लाइसेंस रद्द होगा: दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली। बिहार के गया शहर में रोडरेज की घटना में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी रॉकी यादव को दिया गया हथियार लाइसेंस दिल्ली पुलिस रद्द करेगी। रॉकी जनता दल युनाइटेड की विधान पार्षद मनोरमा देवी का पुत्र है। घटना के बाद मनोरमा देवी पार्टी से निलंबित कर दी गई हैं। वह इन दिनों फरार चल रही हैं।
दिल्ली पुलिस के हथियार लाइसेंस जारी करने वाले विभाग के पुलिस उपायुक्त सुभाष चौधरी का कहना है कि रॉकी ने माओवादियों से खतरे का हवाला देते हुए आत्मरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस मांगा था। लाइसेंस का आवेदन करते समय उसने खुद को नक्सल प्रभावित झारखंड के चतरा जिले का रहने वाला बताते हुए इस सबंध में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। पुलिस के अनुसार रॉकी की ज्यादा छानबीन इसलिए भी नहीं की गई क्योंकि वह भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ का मान्यता प्राप्त शूटर है। उधर गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक का आरोप है कि रॉकी को हथियार लाइसेंस उसके पैतृक शहर में उसकी पृष्ठभूमि की जांच किए बगैर जारी किया गया जबकि ऐसी जांच अनिवार्य होती है। गया शहर में पिछले सप्ताह रोड रेज की एक घटना में रॉकी ने एक 19 वर्षीय युवक आदित्य सचदेवा की सिर्फ इस बात पर गोली मारकर हत्या कर दी थी कि उसने उसकी गाड़ी को ओवरटेक करने की हिमाकत की थी। आदित्य एक बडे कारोबारी का बेटा बताया गया है। घटना वाले दिन वह अपने दोस्तों के साथ बोधगया से लौट रहा था।
देश में किसी भी स्थान में इस्तेमाल किया जा सकने वाला हथियार लाइसेंस रॉकी को दिल्ली पुलिस की ओर से 2013 में जारी किया गया था जो कि 2018 तक वैध है। रॉकी को दिए गए लाइसेंस पर उठे विवाद के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से आज यह बयान आया है कि वह रॉकी का हथियार लाइसेंस रद्द करने वाली है।
सत्ता की हनक में मर्डर!
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed