पूसा समस्तीपुर को मिला कृषि विश्वविद्यालय का दर्जा

pusa samastipur.नई दिल्ली। पूसा समस्तीपुर में स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हो गया है। संसद ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय विधेयक – 2015 को अपनी मंजूरी दे दी थी। पहले राज्य सभा ने और फिर लोक सभा ने ध्वनिमत से इस विधेयक को पारित कर दिया। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने इस पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने से बिहार की जनता की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गयी है।
राधा मोहन सिंह ने कहा कि केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय राज्य के लोगों के लिए शानदार तोहफा है। उन्होंने कहा कि अब इस विश्वविद्यालय को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा। यह राज्य का पहला और देश का दूसरा केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय है।
राधा मोहन सिंह ने कहा कि इस विश्वविद्यालय को केन्द्रीय दर्जा दिलवाने के लिए पिछले सात वर्ष से प्रयास हो रहे थे। इस विश्वविद्यालय को केन्द्रीय दर्जा मिलने से अब बिहार में महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के साथ दो बड़े केन्द्रीय विश्व विद्यालय दो वर्षों के अंदर खोलकर केन्द्र सरकार ने बिहार वासियों को सबसे बड़ा तोहफा दिया।






Related News

  • जिला उपभोक्ता आयोग में भारतीय जीवन बीमा निगम पर किया जुर्माना
  • 94 बोतल शराब के साथ आँटो को किया जप्त चालक और माफिया भागने में सफल रहा
  • सिवान : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रखंड स्तर पे सभी अधिकारियों के साथ से
  • भागलपुर : नवगछिया स्टेशन रोड होगा अतिक्रमण मुक्त, सब्जी मंडी को निर्धारित जगह पर किया जाएगा शिप्ट
  • अपने नुकसान के बाद भी भाजपा सहयोगी दोस्तों का नुकसान नहीं करती : जनक राम
  • सिवान : अधिवक्ता की मृतयु से संघ मर्माहत
  • सीवान : 12वीं में छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी
  • बिहार कथा
  • Comments are Closed

    Share
    Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com