प्रशासन से पस्त हुआ पत्रकार एकादश
फैंसी क्रिकेट में प्रशासन ने जीता कप
सरफरोज अहमद, गोपालगंज.
बिहार दिवस के मौके पर मंगलवार को मिंज स्टेडियम में टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन गया. पत्रकार एकादश और जिला प्रशासन की टीम के बीच 16-16 ओवर का मैच खेला गया. टॉस जीत कर जिला प्रशासन एकादश के कैप्टन ने बल्लेबाजी की. समय कम होने के कारण मैच को 13-13 ओवर किया गया. जिसमें प्रशासन की टीम ने चार विकेट गिरा कर 153 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में उतरी पत्रकार एकादश टीम के खिलाड़ी 104 रनों पर ही सिमट गई. ओपनिंग बल्लेबाज गोविंद कुमार और एसपी नवरोत्तम ने किया. जिला प्रशासन के कैप्टन राहुल कुमार और अमित कुमार ने बेहतर रनों का स्कोर खड़ा किया. पत्रकार एकादश की ओर से रजत कुमार और ब्रजेश कुमार ने बेहतर खेला. मैच के समापन पर डीएम द्वारा खिलाड़ियों को मेडल पहना कर सम्मानित किया गया. वहीं जिला प्रशासन के खिलाड़ियों को उप विकास आयुक्त दयानंद मिश्र ने मेडल देकर सम्मानित किया. एंपायर के रुप में बंटी श्रीवास्तव और खेल के अधिकारी थे. मौके पर एसडीएम मृत्युंजय कुमार, रजनीश कुमार, धीरज कुमार, सुनील तिवारी, विपीन बिहारी श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.
Related News
समाज के समग्र विकास पर हुआ मंथन, सबकी आवाज़ को मिलेगा महत्व
सम्मान और समानता के साथ समिति संचालन पर बनी आम सहमति संवाददाता, हथुआ. गोपालगंज। तेलीRead More
DM को बुलाकर बोले सीएम नीतीश, छात्रा को 3 साल बाद भी क्यों नहीं मिली छात्रवृत्ति ?
पटना: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में सोमवार को कुल 54 मामले पहुंचे। इनमेंRead More

Comments are Closed