शादी के मंडप में लगी ठंड, डोली की जगह उठी अर्थी!
पटना। दयानंद ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि जिस सोनी के साथ जिंदगी बिताने के सपने वह देखता है, उसकी डोली घर आने से पहले अर्थी उठ जाएगी। घटना बिहार की राजधानी पटना के बख्तियारपुर की है। यहां शादी की खुशी उस समय मातम में बदल गई, जब दुल्हन बनी सोनी की डोली उठने की जगह उसकी अर्थी उठानी पड़ी।
जानकारी के मुताबिक, सोनी कुमारी शादी बरियारपुर के नया टोला निवासी दयानंद के साथ रविवार को हो रही थी। शादी की रस्में अंतिम चरण में थीं और सिंदूरदान हो चुका था। जब दोनों बड़ों का आशीर्वाद लेने उठे तो अचानक दुल्हन गिरकर बेहोश हो गई। घर के लोगों ने उसे होश में लाने की कोशिश की, लेकिन वह होश में नहीं आई। बाद में दुल्हन को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि रातभर ओस में रस्में पूरी करते-करते सोनी को ठंड लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सोनी और दयानंद एक-दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों ने एक ही कॉलेज में पढ़ाई की थी।
Related News
समाज के समग्र विकास पर हुआ मंथन, सबकी आवाज़ को मिलेगा महत्व
सम्मान और समानता के साथ समिति संचालन पर बनी आम सहमति संवाददाता, हथुआ. गोपालगंज। तेलीRead More
DM को बुलाकर बोले सीएम नीतीश, छात्रा को 3 साल बाद भी क्यों नहीं मिली छात्रवृत्ति ?
पटना: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में सोमवार को कुल 54 मामले पहुंचे। इनमेंRead More

Comments are Closed