भाभी से अवैध संबंध में 2 साल के बेटे की गर्दन मरोड़ कर हत्या
सरमेरा (नालंदा)े भाभी के साथ अवैध संबंध में बाधक बनी पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पिता ने अपने 2 वर्षीय पुत्र की गला मरोड़कर हत्या करा दी। घटना को अंजाम बच्चे के दादा-दादी, चाचा-चाची ने दिया। घटना सरमेरा थाना अंतर्गत सेखड़ा वेल्दरिया गांव में मंगलवार की रात घटी। मृतक की पहचान संतोष चौहान के पुत्र अमरजीत कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक की मां मनी देवी ने बताया कि उनके पति का उनकी बड़ी गोतिनी से अवैध संबंध चल रहा है। विरोध करने पर ससुराल वाले उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। उनका पति नहीं चाहता कि वह ससुराल में रहे। इस कारण वह एक साल से मायके में रह रही थी। महिला के पति ने फोन कर बच्चे के साथ घर बुलाया था। साजिश के तहत ससुराल वालों ने बच्चे की गला मरोड़कर हत्या कर दी।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed