अंधविश्वास में बेटी ने मां का पेट फाड़ डाला, मिर्च मसाला भरकर सूई से सिला
गया। गुरूआ थाना के उसेवा गांव में एक विवाहिता ने अंधविश्वास में पड़कर मां का पेट चाकू से चीर डाला व मिर्च-मसाला व कोयले की राख पेट में डालकर उसे सूई से सिल भी दिया। विवाहिता रंजू देवी को शादी के बाद औलाद नहीं हुई थी। कुछ महीने से पति ने मायके छोड़ रखा था। ओझा-गुणी करनेवाली चाची सोनवती देवी की बातों में आकर रंजू ने मां मरूना देवी का पेट चाकू से फाड़ डाला और कहे अनुसार सारे कार्य किए। घर वालों ने गंभीर अवस्था में निजी क्लिनिक में इलाज कराया। बाद में उसे मगध मेडिकल में भर्ती कराया गया।
मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आॅपरेशन कर महिला के पेट से मिर्च-मसाला और कोयले की राख निकाली गई। चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि आॅपरेशन के बाद महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed