डायन के शक में वृद्ध दंपति की गोली मारी
बांका। डायन होने के शक में एक वृद्ध दंपति की उनके दूर के रिश्तेदारों ने कल रात गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना बिहार के बांका जिला के बौसी थाना अंतर्गत द्वारबे गांव में हुई है। बांका अनुमंडल पुलिस अधिकारी शशि शंकर ने आज बताया कि मृतक दंपति का नाम ललित यादव (65) और गेदो देवी (60) है जिनकी हत्या उनके रिश्तेदारों ने गेदो देवी के डायन होने के शक में कर दी है। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व परिवार में एक बच्चे की रहस्यमय परिस्थिति में मौत को लेकर हमलावर पीड़ितों के प्रति बुरी भावना रखे हुए थे। अधिकारी ने बताया कि दंपति की हत्या के बाद से संदिग्ध लोग द्वारबे गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजने के साथ इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed