योग पर लालू की सीख-भूखे भजन न होई गोपाला,यह लो अपनी कंठी माला
पटना। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के प्रचार को लेकर शुरू किए गए अभियान पर आज कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि योग जैसे निहायत व्यक्तिगत मसले को प्रचार-प्रसार की मदद से मोदी सरकार अपना पीआर बनाने में जुटी है और भाजपा का यह शरीर को स्वस्थ्य बनाने की नहीं राजनीति का योग है जिसे पूरा देश जान रहा है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के प्रचार को लेकर शुरू किए गए अभियान पर आज फेसबुक और ट्विट के जरिए कटाक्ष करते हुए लालू ने कहा ‘योग जैसे निहायत व्यक्तिगत मसले को प्रचार-प्रसार की मदद से मोदी सरकार अपना पीआर बनाने में जुटी है। भाजपाई पाखंडियों का ये शरीर को स्वस्थ्य बनाने का नहीं राजनीति का योग है। पूरा देश इस सत्य को जान रहा है। क्या आपको लगता है कि गरीब आदमी को योग की जरूरत है। भूखे भजन न होई गोपाला, यह लो अपनी कंठी माला।’ उन्होंने आगे कहा है ‘यह सब योग भाजपाईयों के लिए है जो कि गरीबों का अन्न खाकर चर्बी फुलाये हुए है। भाजपा के अधिकांश राष्ट्रीय नेताओं, केंन््रदीय मंत्रियों, आरएसएस के पदाधिकारीयों को वर्जिश की सख्त जरूरत है। अमित शाह, नरेंन््रद मोदी, नीतिन गडकरी, फडणवीस, रविशंकर प्रसाद, वैकेंया नायडू, हर्षवर्द्धन, गिरीराज सिंह इत्यादि अनेकों की तोंद फुली हुई है। भाजपा के नेताओं की चर्बी अधिक बढ गई है। अगर ये लोग योग के इतना ही हिमायती होते जितना की ये शोर गुल मचा रहे हैं तो उनकी इतनी तोंद नहीं फुलती।’
Related News
25 से 30 सांसदों की लालच में कांग्रेस ने लालू को अपना संगठन बेचा : प्रशांत किशोर
संवाददाता, मधुबनी : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधाRead More
जाति आधारित गणना के गर्भ से निकली थी महागठबंधन सरकार
अब सर्वे रिपोर्ट बताएगी उसकी ताकत —- वीरेंद्र यादव, वरिष्ठ पत्रकार —- प्रदेश में जातिRead More

Comments are Closed