मुखिया के समर्थकों ने सीओ साहब को जमकर पीटा
आरा। भोजपुर के संदेश प्रखण्ड में मंगलवार को मुखिया व उनके समर्थकों ने सीओ अनिल कुमार सिन्हा की जमकर पिटाई कर दी गई। जान मारने की धमकी भी दी गई। आरोपितों दहशत फैलाने के लिए हथियार भी लहराया। मारपीट का कारण फसल क्षति के मुआवजे को लेकर उपजा विवाद बताया जाता है। घटना के समय वे अपने कार्यालय में सरकारी कामकाज निपटा रहे थे।
इस मामले में सीओ अनिल कुमार सिन्हा ने संदेश थाने में बागा पंचायत के मुखिया टिंकु मिश्रा व खंडोल पंचायत के मुखिया पति संजय सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। सीओ ने बताया कि मुखिया व मुखिया पति दो दिनों से फसल क्षति के मुआवजे वाली सूची में अपने समर्थकों का नाम डालने के लिए दबाव डाल रहे थे। इसे लेकर पिछले दो दिनों से उनके साथ नोकझोंक व गाली-गलौज की जा रही थी।
मंगलवार को वे अपने चैम्बर में बैठे थे, तभी मुखिया टिंकु मिश्रा व खंडोल के मुखिया पति संजय सिंह पहुंचे और किसानों को मुआवजा देने को लेकर नोकझोंक करने लगे। इस बीच बाइक व स्कार्पियो पर सवार दोनों के समर्थक पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। बाद में अंचल व प्रखण्ड कर्मियों की मदद से उनकी जान बची। हालांकि मुखिया टिंकू मिश्रा व संजय सिंह ने मारपीट के आरोप को गलत बताया है।
मुखिया ने बताया कि सीओ अपनी गलती छुपाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। कहा कि फसल क्षति मुआवजा देने के लिए सूची बनाने में बडेÞ पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। उन्होंने बताया कि घटना के समय वे सीओ के कार्यालय में नहीं थे। इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। डीएम पंकज कुमार पाल ने इस मामले में एसपी को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है।
Related News
समाज के समग्र विकास पर हुआ मंथन, सबकी आवाज़ को मिलेगा महत्व
सम्मान और समानता के साथ समिति संचालन पर बनी आम सहमति संवाददाता, हथुआ. गोपालगंज। तेलीRead More
DM को बुलाकर बोले सीएम नीतीश, छात्रा को 3 साल बाद भी क्यों नहीं मिली छात्रवृत्ति ?
पटना: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में सोमवार को कुल 54 मामले पहुंचे। इनमेंRead More

Comments are Closed