जिस बड़ी बहन ने खेलना सिखाया, उसकी जिंदगी तबाह की
छोटी बहन बनी बड़ी बहन की सौतन, जीजा से की शादी
आरा/सहार। जिस छोटी बहन को हंसना व खेलना सिखाया, आज उसी ने बड़ी बहन की जिंदगी को तबाह कर दिया। शादी के पहले एक-दूसरे पर जान छिड़कने बहनों की जिंदगी बड़ी बहन की शादी होते ही बदल गई। छोटी बहन न सिर्फ जीजा से इश्क कर बैठी, बल्कि उसके बच्चे की मां भी बन गई। अब अपनी बहन की सौतन बनने पर तूली है।
चरपोखरी थाना क्षेत्र के धनौती गांव के रामजी राम की शादी वर्ष 2009 में सहार थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका अपनी साली के साथ आंखे चार हो गई। देखते ही देखते दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा ली। इस बीच 2014 में मौका देख दोनों घर से भाग खड़े हुए। रामजी राय के ससुर द्वारा उस पर अपने बेटी का अपहरण कर लिए जाने का मामला दर्ज करा दिया। घर से भागने के बाद दोनों असम पहुंच गए और मंदिर में शादी भी रचा ली। इसके बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। आठ दिन पहले दोनों को एक बेटा भी हुआ है। इस बीच दोनों गांव पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उसके बाद बुधवार को जीजा की घरवाली साली का कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया।
Related News
समाज के समग्र विकास पर हुआ मंथन, सबकी आवाज़ को मिलेगा महत्व
सम्मान और समानता के साथ समिति संचालन पर बनी आम सहमति संवाददाता, हथुआ. गोपालगंज। तेलीRead More
DM को बुलाकर बोले सीएम नीतीश, छात्रा को 3 साल बाद भी क्यों नहीं मिली छात्रवृत्ति ?
पटना: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में सोमवार को कुल 54 मामले पहुंचे। इनमेंRead More

Comments are Closed