गांव वालों से झगड़े पर दुल्हन को छोड़ चली गई बारात
मसौढी/पटना। शादी के बाद लौट रहे बारातियों का गांव के कुछ युवकों से झगड़ा हो गया। इससे गुस्साए दुल्हा समेत परिजन दुल्हन को गाड़ी से उतार कर भाग गए। यह घटना मसौढ़ी के पकरी गांव में घटी। बेटी की विदाई के आंसू सूखे भी नहीं थे कि अचानक दुल्हन को दरवाजे पर देखकर होश उड़ गए। पकरी गांव निवासी प्यारे बिंद की पुत्री की बारात जहानाबाद के बोधी बिगहा गांव से आई थी। हर्षोल्लास के साथ शादी हुई। शनिवार की सुबह रस्म अदायगी के साथ बारात की विदाई की गई। जब बारात पकरी पडमव के पास पहुंची तो गांव के कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इससे गुस्साए लोग दुल्हन को छोड़कर भाग गए। जब दुल्हन के परिजनों ने कहा कि इसमें दुल्हन का क्या दोष, तो उनको अपनी गलती का एहसास हुआ और वापस आकर दुल्हन ले गए।
Related News
समाज के समग्र विकास पर हुआ मंथन, सबकी आवाज़ को मिलेगा महत्व
सम्मान और समानता के साथ समिति संचालन पर बनी आम सहमति संवाददाता, हथुआ. गोपालगंज। तेलीRead More
DM को बुलाकर बोले सीएम नीतीश, छात्रा को 3 साल बाद भी क्यों नहीं मिली छात्रवृत्ति ?
पटना: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में सोमवार को कुल 54 मामले पहुंचे। इनमेंRead More

Comments are Closed