जदयू नेता की हत्या के लिए भेजे पार्सल बम
गया। बिहार के गया जिले के चंदौती थाना अन्तर्गत कुजाती गांव में आज सुबह एक स्थानीय जदयू नेता के घर भेजे गए पार्सल बम में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस उपाधीक्षक (विधि व्यवस्था) सतीश कुमार ने बताया कि जदयू के ग्रामीण जिला अध्यक्ष अभय कुशवाहा के घर आज सुबह किसी के द्वारा भेजे गए एक पार्सल को खोलने के दौरान उसमें हुए विस्फोट से संतोष कुमार (24) नामक उनके रिश्तेदार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि उनके साला जयहिंद गंभीर ्नरूप से घायल हो गये। सतीश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये तथा घायल को इलाज के लिये अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed