गोपालगंज के प्रॉपर्टी डीलर को गोरखपुर में गोली मारी
दावत के दौरान प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर
बिहारकथा न्यूज़ नेटवर्क, गोपालगंज/गोरखपुर। गोपालगंज के हजियापुर निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर की रविवार देर रात गोरखपुर में गोली मारने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर एरिया के संगम चौराहे के पास रविवार की देर रात ठेकेदार अजय राज सिंह के घर में दावत के दौरान बिहार के प्रॉपर्टी डीलर राकेश सिंह (40) को गोली मार दी गई. पुलिस मामले की छानबीन कर रही. चार गोली लगने से घायल राकेश सिंह को मेडिकल कॉलेज देर रात भर्ती कराया गया है जहां से उनको लखनऊ केजीएमसी रेफर कर दिया गया. बिहार निवासी राकेश सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग करते हैं. उनका एक रिश्तेदार मेडिकल कॉलेज में भर्ती है जिसे देखने के लिए रविवार को वह गोरखपुर आए थे. रिश्तेदार को देखने के बाद अपने दोस्त अजय राज सिंह के घर रुकने के लिए चले गए. अजय राज ने राकेश के आने पर दावत दी जिसमें कई प्रॉपर्टी डीलर और ठेकेदार शामिल हुए. खाने-पीने के दौरान ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया और किसी ने राकेश सिंह को गोली मार दी.
डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. गोली मारने वाले को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा.
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed