डेढ़ साल के मासूम को इंजेक्शन देकर मार डाला!
गोपालगंज/बरौली : बरौली थाने के माधोपुर बाजार में स्थित निजी क्लिनिक में बुखार का इंजेक्शन देने के बाद मासूम बच्चे की मौत हो गयी. मौत से गुस्साये परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया. परिजन चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे. हंगामे के दौरान अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गयी. चिकित्सक और कर्मी अस्पताल परिसर से भाग निकले. मृतक बेलसड़ गांव के निवासी संजय यादव का डेढ़ वर्षीय पुत्र छोटू बताया गया है. हालांकि इस मामले में परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया है. गांव के बुद्धिजीवियों के प्रयास के बाद मामला शांत कराया जा सका. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बेलसड़ गांव के संजय यादव के डेढ़ वर्षीय पुत्र बुखार और सर्दी से ग्रसित था. परिजन इलाज के लिए निजी माधोपुर बाजार स्थित निजी क्लिनिक में लेकर गये. क्लिनिक में चिकित्सक द्वारा इंजेक्शन दिया गया. इंजेक्शन देने के कुछ ही देर बाद बच्चे की हालत बिगड़ गयी. परिजन कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गयी.
« अगले सत्र से बिहार में शुरू होगा एक नया आईआईएम (Previous News)
Related News
जन सुराज अगर दल बनता है तो जिसकी जितनी संख्या है उसको उतना मालिकाना हक मिलेगा : प्रशांत किशोर
जन सुराज ने आयोजित किया जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह वैशाली में बोलेRead More
‘बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत और बढ़े हुए बिल से परेशान ‘
बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत औरRead More


Comments are Closed