झाड़ियों में बम विस्फोट से पांच बच्चे घायल
भागलपुर। झाड़ियों में छिपाकर रखे गए बम में धमाका होने से शनिवार को पांच बच्चे घायल हो गए। यह घटना जिले के बरारी थाना अंतर्गत कटहलबाड़ी मुहल्ले में हुई। वरीय पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि इस हादसे में घायल बच्चों को इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। उन्होंने बताया कि क्रिकेट खेलने के क्रम में इन बच्चों का गेंद झाड़ियों में चला गया । गेंद खोजने जब वे वहां गए तो वहां असामाजिक तत्वों द्वारा छिपाकर रखे गये बम में अचानक धमाका हो गया जिससे पांच बच्चे घायल हो गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
« बारातियों से भरी मिनी बस पलटी, 12 बाराती घायल (Previous News)
(Next News) कुंवारी मां की लाज की कीमत एक लाख! हुक्का पानी भी बंद »
Related News
जन सुराज अगर दल बनता है तो जिसकी जितनी संख्या है उसको उतना मालिकाना हक मिलेगा : प्रशांत किशोर
जन सुराज ने आयोजित किया जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह वैशाली में बोलेRead More
‘बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत और बढ़े हुए बिल से परेशान ‘
बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत औरRead More

Comments are Closed