बिहार : डील फाइनल, राजद 18 और 11 पर लड़ेगी कांग्रेस

महागठबंधन में डील फाइनल, राजद 18 और 11 पर लड़ेगी कांग्रेस
वीरेंद्र यादव
महागठंधन में डील फाइनल हो गया है। अब तक 6 पार्टियों वाले महागठबंधन में सीटों की संख्या का बंटवारा तय हो गया है। ‘भदइया बेंग’ ब्रांड पार्टियों को नफा भी दिखाया जा रहा है और नुकसान की नसीहत भी दी जा रही है।
महागठबंधन के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, सीटों की संख्या का बंटवारा हो गया है। राजद 18 सीट और कांग्रेस 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार देगी। शरद यादव की पार्टी लोजद, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा और जीतन राम मांझी की पार्टी हम को तीन-तीन सीट मिलेगी। यानी तीनों को बराबर सीट मिल रही है। मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को दो सीट मिलने की संभावना है। लेकिन
राजद व कांग्रेस के सहयोगी चारों पार्टियों के एक-एक उम्मीदवार राजद या कांग्रेस के टिकट चुनाव लड़ेंगे। शरद यादव, उपेंद्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी और मुकेश सहनी को छूट होगी कि वे अपने एक उममीदवार दोनों में से किसी भी पार्टी से लड़ा सकते हैं। सीट और उम्मीदवार पर अंतिम मुहर लालू यादव की सहमति के बाद ही लगेगी।

अब तक महागठबंधन की सीटों की संख्या को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे थे। जीतनराम मांझी कई बार अपनी चिंता भी सार्वजनिक रूप जाहिर कर चुके थे। एनडीए भी महागठबंधन में सीटों के विवाद पर मजाक उड़ा रहा था। भाजपा और जदयू ‘ऑफर लेटर’ भी बांट रहे थे। सीटों को लेकर महागठबंधन की किरकीरी के बीच संख्या पर आम सहमति बन गयी है। भाजपा की रैली के पहले महागठबंधन ने सीटों की संख्या का बंटवारा कर विवाद टालने का प्रयास किया है। अब देखना है कि इसकी आधिकारिक घोषणा कब होती है।
« हथुआ के गोपश्वर कॉलेज का नाम बदला, अब लॉ और पत्रकारिता की भी होगी पढाई (Previous News)
(Next News) आखिर अखबारों में क्यों नहीं दिखती ग्राउंड रेपोर्टिंग ! »
Related News

25 से 30 सांसदों की लालच में कांग्रेस ने लालू को अपना संगठन बेचा : प्रशांत किशोर
संवाददाता, मधुबनी : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधाRead More

जाति आधारित गणना के गर्भ से निकली थी महागठबंधन सरकार
अब सर्वे रिपोर्ट बताएगी उसकी ताकत —- वीरेंद्र यादव, वरिष्ठ पत्रकार —- प्रदेश में जातिRead More
Comments are Closed