बिहार की इस मुस्लिम डीएम को हर कोई कर रहा सलाम
इनायत खान (IAS) ने लिया शहीद के बच्चों को गोद
सचिन सिंह
मूल रूप से यूपी के आगरा जिले की निवासी और बिहार के शेखपुरा की जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) इनायत खान ने पुलवामा हमले में शहीद हुए राज्य के दो सीआरपीए
फ जवानों की बेटियों को गोद लेने का फैसला किया.
बिहार कैडर की आईएएस अधिकारी इनायत खान ने घोषणा की है कि वो रतन कुमार ठाकुर और संजय कुनार सिन्हा की बेटियों को गोद लेंगी. इनायत खान ने कहा कि वो लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाएंगी, इसके अलावा दूसरे खर्चों का भी ध्यान रखेंगी. उन्होंने दोनों शहीदों के परिवारों को उनकी दो दिन की सैलरी भी दान करने की बात कही. इनायत खान ने कहा, “मैंने अपने जिले के सभी सरकारी कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वे दोनों शहीदों के परिवारों को एक दिन का वेतन दान करें.”
इनायत खान के मुताबिक, शहीद सीआरपीएफ के जवानों के परिजनों की आर्थिक मदद के लिए दान करने वालों के लिए शेखपुरा में एक बैंक खाता खोला गया है. इससे पहले, खान ने डीएम कार्यालय में कर्मचारियों के साथ, शनिवार को एक मिनट का मौन रखकर पुलवामा आतंकवादी हमले में मारे गए 49 सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी.
(तस्वीर इनायत खान की फ़ेसबुक से साभार। )
Related News
मणिपुर : शासन सरकार का, ऑर्डर अलगावादियों का
(नोट : यह ग्राउंड रिपोर्टिंग संजय स्वदेश ने 2009 में मणिपुर में इंफाल, ईस्ट इम्फालRead More
सत्यजीत राय की फिल्मों में स्त्रियां
सत्यजीत राय की फिल्मों में स्त्रियां सुलोचना वर्मा (फेसबुक से साभार) आज महान फिल्मकार सत्यजीतRead More

Comments are Closed