सीवान : मुंह मेंं बम रख आत्महत्या
सीवान। मामला जरा हटकर है। इसकी जानकारी से आप सिहर जाएंगे। एक युवक ने मुंह में बम रखकर उसे ब्लास्ट कर दिया। घटना सिवान के जामो थाना क्षेत्र की बहादुरपुर पंचायत स्थित आलमपुर बघई टोला गांव में मंगलवार की दोपहर बाद हुई। जानकारी के अनुसार आलमपुर बघई टोला गांव निवासी हाजी अली का पुत्र अख्तर अली पटाखे बनाने का काम करता था। वह कई दिनों से बीमार चल रहा था। बीमारी से परेशान होने के कारण उसने मंगलवार को मुंह में विस्फोटक रखकर आग लगा ली। बताया जाता है कि विस्फोट में उसके मुंह के चीथड़े उड़ गए। गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। परिजन उसके शव को लेकर घर चले गए।पुलिस के बिना जानकारी के परिजन उसके शव को दफन करने की फिराक में लग गए। हालांकि, पुलिस को घटना की खबर लग गई। थानाध्यक्ष नौशाद आलम ने बताया कि देर रात तक पुलिस शव को खोज रही थी। इनपुट जागरण से साभार
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed