मीरगंज थानाध्यक्ष पर हमला ,रिवाल्वर छीन कर बट से बुरी तरह हुई पिटाई, सिर फोड़ा
बिहार कथा. गोपलगंज . मीरगंज शहर के मरछिया देवी चौक के समीप सोमवार की दोपहर जाम हटाने के दौरान एक बाइक पर सवार तीन बादमाशों ने थानाध्यक्ष को उनकी सर्विस रिवाल्वर छीन कर बट से मारकर जख्मी कर दिया। वहीं छह राउंड फायरिंग करने के बाद रिवाल्वर फेंक कर सीवान की ओर फरार हो गए। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को आंख के ऊपर व चेहरे पर रिवाल्वर के बट से गंभीर चोटें लगी हैं। उन्हें इलाज के लिए हथुआ के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बादमाशों के थानाध्यक्ष के साथ मारपीट कर उनकी रिवाल्वर से फायरिंग करने के बाद शहर में अफरा तफरी मच गई।कई दुकानदार अपनी दुकानों का शटर गिरा कर अनहोनी की आशंका से छुप गए। सूचना मिलने के बाद एसपी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल से छह खाली कारतूस बरामद किया है। एसपी राशिद जमां ने बताया कि बादमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सीवान पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed