हत्या के मामले में लोजपा नेता समेत छह लोगों को आजीवन कारावास
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क .बेगूसराय. बिहार में बेगूसराय जिले की सत्र अदालत ने हत्या के मामले में आज लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) नेता अरविंद सिंह समेत छह लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश गंगोत्री राम त्रिपाठी ने यहां मामले में सुनवाई के बाद राकेश यादव की हत्या के आरोप में लोजपा नेता अरविंद सिंह ,उसके तीन भाई बाल मुकुंद सिंह ,राजीव कुमार , बमबम सिंह के अलावा रामपूजन सिंह और अश्विनी सिंह को यह सजा सुनायी है। आरोप के अनुसार दोषियों ने आपसी रंजिश को लेकर 04 मई 2006 को जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा माटी टोला में किक्रेट मैच खेलने के दौरान राकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed