सीवान में छापा, 174 कार्टून विदेशी शराब बरामद
सीवान. सीवान जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने आज 174 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सूचना के आधार पर जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव स्थित एक खंडहरनुमा घर में छापेमारी कर यह शराब बरामद की गयी है। बरामद शराब विभिन्न ब्रांड की है । इस सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सूत्रों ने बताया कि उक्त परिसर मनोज सिंह के नाम से निबंधित है। इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। बरामद शराब की कीमत कई लाख रुपये आंकी गयी है।
« पिछड़ा होने के कारण मोदी-शाह ने मनगढ़ंत मामले में फंसाया : तेजस्वी (Previous News)
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed