बाबा धाम जा रहे यूपी के बाल कांवरिया की डायरिया से मौत
भागलपुर. बिहार में भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र में कल देर रात डायरिया से उत्तर प्रदेश के एक बाल कांवरिया की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से कांवरियों का एक जत्था सुल्तानगंज से गंगा जल भरकर झारखंड के देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक के लिए जा रहा था । कांवरियों का जत्था असरगंज के निकट यात्री पड़ाव में ठहरा था जहां अभिषेक कुमार (07) को डायरिया होने के बाद उसे इलाज के लिए सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गयी ।
« डीआईजी के पत्र की गोपनीयता भंग करने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित (Previous News)
Related News
जन सुराज अगर दल बनता है तो जिसकी जितनी संख्या है उसको उतना मालिकाना हक मिलेगा : प्रशांत किशोर
जन सुराज ने आयोजित किया जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह वैशाली में बोलेRead More
‘बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत और बढ़े हुए बिल से परेशान ‘
बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत औरRead More

Comments are Closed