गया में किसान की गला दबाकर हत्या
गया . बिहार में गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र में आज तड़के अपराधियों ने एक किसान की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दौलपुर गांव निवासी किसान राजेन्द्र यादव (55) घर के बाहर बैठका में सो रहे थे तभी तड़के अपराधियों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर दी । पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि भूमि विवाद को लेकर उनकी हत्या की गयी है। सूत्रों ने बताया कि परिजनों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है । शव पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है ।
« सीतामढ़ी का नक्सली हथियार के साथ गोपालगंज से गिरफ्तार (Previous News)
(Next News) नहीं रहे भारत छोड़ों आंदोलन के सिपाही, नेवरी गोप »
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed