छपरा में ऑनर क्लिंग! नहर के किनारे मिली 22 साल की लड़की की अधजली लाश
बिहार कथा न्यूज नेटवर्क
छपरा. बिहार में सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र से शनिवार सुबह पुलिस ने एक युवती का अधजला शव बरामद किया । पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि इब्राहिमपुर गांव के कुछ लोग नहर के किनारे शौच के लिए गये तभी वहां युवती का अधजला शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी । सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। सूत्रों ने बताया कि मृतका की उम्र 22 वर्ष है जिसकी पहचान नहीं हो सकी है । पुलिस के अनुसार यह ऑनर किलिंग का मामला हो सकता है। अपराधियों ने युवती की हत्या करने के बाद शव को जलाने की कोशिश की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed