प्रताड़ित करती थी भाभी, नंनद ने निगल लिया जहर
बिहार कथा. हाजीपुर. बिहार में वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर पुलिस आउट पोस्ट के मिसरौलिया गांव में एक युवती ने आज जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मिसरौलिया गांव निवासी अनुराधा कुमारी (19) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस सिलसिले में मृतका के भाई विकास कुमार ने संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उसकी बहन को उनके रिश्तेदार सुबोध सिंह, उसका भतीजा और भाभी प्रताड़ति किया करते थे और इसी को लेकर उसने आत्महत्या कर ली है। सूत्रों ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed