नक्सली रात में आकर मांगते हैं खाना, नहीं देने पर दे देते हैं गोली
सासाराम Biharkatha.com । रोहतास में एक बार फिर नक्सलियों ने अपना कहर बरपाया है। नक्सलियों ने महज खाना नहीं देने पर एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी। घटना सासाराम के दरिगांव थाना के गोरेया की है। बताया जाता है कि बीते रात नक्सली संगठन टीपीसी का दस्ता गोरैया में आया था और गांव में खाना मांगने लगा। जिसका विरोध गांव के ही जितेन्द्र कुमार ने किया और खाना देने से इंकार कर दिया। नक्सलियों को ये नागवार गुजरा और उसने मौके पर ही जितेन्द्र को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गयी। इन दिनों कैमूर पहाड़ी पर नक्सली संगठन टीपीसी का दस्ता सक्रिय है, जो जबरन गांव में आकर ठहर जाता है और गांववालों से खाना की मांग करता है। नहीं देने पर मारपीट और हत्या तक कर दे रहे हैं। घटना के बाद गांव में नक्सलियों के खिलाफ आक्रोश है। जितेन्द्र बीए पार्ट-2 का छात्र था और गांव में लोगों से नक्सलियों को मदद और खाना-पानी नहीं देने के लिए ग्रामीणों को जागरूक कर रहा था। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पहाड़ से नीचे उतारकर सदर अस्पताल में लाया।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed