सेना में नौकरी दिलाने वाले रैकेट का भंडाफोड़, पांच लाख में करते थे सैनिक बनाने का सौदा
पटना. biharkatha.com बिहार में सेना में भर्ती के नाम पर बड़ा रैकेट चल रहा था। इसमें सेना के लोग भी शामिल थे। ये लोग सेना में बहाली कराने के नाम पर तीन से पांच लाख रुपये वसूलते थे। पुलिस के हत्थे चढ़े गिरोह के सरगना मुन्ना सिंह व उसके चार साथियों ने इसका खुलासा किया है। पटना के एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि गिरोह को सेना के लोगों का भी सहयोग मिलता रहा है। पिछले 10 साल के दौरान इस गिरोह ने फर्जी तरीके से सेना में कई लोगों की नौकरी लगवाई है। गिरोह ने मुजफ्फरपुर आर्मी बोर्ड के कर्नल गोधरा को धमकी दे चुका है। पुलिस ने गिरोह के सरगना के पास से साढ़े तीन लाख रुपये नकद, गाड़ी, मोबाइल व लैपटॉप तथा कुछ कागजात बरामद किए हैं। पुलिस मोबाइल के सीडीआर की पड़ताल कर आगे बढ़ने की कोशिश में है।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed