गोपालगंज : पानी लेकर स्कूल के प्रिसिंपल ने बुलाया और करने लगा ‘गंदी बात’
गोपालगंज। जिले के एक स्कूल में हेडमास्टर के द्वारा ही 7वीं क्लास की छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। वहीं, छात्रा के द्वारा जैसे-जैसे ही इसकी सूचना क्लास के दुसरे छात्रों और अभिभावकों को दी गयी। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी प्रिसिंपल की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना उचकागाव थानाक्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपराही की है। पीड़ित छात्रा थावे थाना के रामचन्द्रपुर गांव की रहने वाली है। वह उचकागाव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपराही में 7वीं क्लास में पढ़ती है। पीड़ित छात्रा के मुताबिक वह रोजाना की तरह शुक्रवार भी स्कूल में पढ़ने गयी थी। आज जैसे ही क्लास के बाहर निकली। स्कूल के प्रिंसिपल ने उसे बुलाया और पानी लाने को कहा। पीड़िता के मुताबिक पानी लाने के बाद प्रिंसिपल ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी और अश्लील हरकत करने लगे। छात्रा ने जब प्राचार्य की बात मानने से मना किया तब स्कूल के प्राचार्य ने उसकी पिटाई करने की धमकी भी दी। आरोपी प्रिंसिपल का नाम कृष्णकांत सिंह है। पीड़िता की शिकायत के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी और बाद में पुलिस को सौंप दिया। बहरहाल पीड़िता के बयान पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी के मुताबिक आरोपी प्राचार्य को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी को नगर थाना में लाकर पुलिस पूछताछ की जा रही है। with thankx from hindi.eenaduindia.com
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed