भाभी के प्यार के पागल देवर; ब्लैकमेल कर करवा दी पति की हत्या
पटना biharkatha.com ।. पति ने पत्नी को छोड़ रचा ली दूसरी शादी तो घर में भाभी और देवर एक-दूसके के करीब आ गए। देवर रोती हुई भाभी को सांत्वना देता था कि सब ठीक हो जाएगा। भाभी और देवर का भावनात्मक रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदला और फिर रिश्तों की सारी मर्यादाएं भूल दोनों ने एक साथ जीवन गुजारने का फैसला कर लिया। मामला कुछ दिनों पहले हुई एक महिला की हत्या की है जिसे पुलिस ने सुलझा लिया है। दीपनगर थाना पुलिस ने पिंकी मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी सुलझा ली है। शनिवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिजवन पर रेलवे स्टेशन के समीप छापेमारी कर हत्या के आरोपी देवर सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सन्नी कुछ दिनों से शहर से फरार होने की फिराक में था। गिरफ्तार देवर ने पुलिस के सामने हत्या के रहस्यों से पर्दा उठाया तो एकबारगी पुलिस भी सन्न रह गई। मृतका पिंकी देवी का देवर से अवैध संबंध था। भाभी देवर के हाथों अपने पति की हत्या कराना चाहती थी। इसके बाद वह देवर से शादी करती। अवैध संबंध की भनक उसके भाई को भी लग चुकी थी। इस कारण दोनों भाइयों में तकरार भी होते रहती थी। सन्नी ने जब भाई की हत्या करने से इंकार किया तो भाभी उस पर दबाव बनाने लगी। हत्या नहीं करने पर उसे ब्लैकमेल किए जाने की धमकी दी जाने लगी। बड़े भाई की जान बचाने के लिए उसने भाभी को ही मौत के घाट उतार दिया। बता दे की देवीसराय निवासी गिरफ्तार सन्नी कुमार ने बीते 8 नवंबर को भाभी पिंकी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के समय देवर-भाभी घर में अकेले थे। मृतका पिंकी कुमारी विजय केवट की पत्नी थीं। गिरफ्तार देवर ने खुलासा किया कि उसके भाई ने पटना में दूसरी शादी रचा ली थी। इसके बाद बड़ा भाई भाभी की देखरेख नहीं करता था। इसके बाद भाभी से उसे प्रेम हो गया। भाभी से संबंध की भनक उसके बड़े भाई को भी लग चुकी थी। इस कारण दोनों में झगड़ा होने लगा था। देवर ने जब भाभी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने शर्त रख दी कि बड़े भाई की हत्या करोगे तभी तुमसे शादी करूंगी। सन्नी इंटर की पढ़ाई करता है उसका भाई केबल ऑपरेटर है। मृतका का एक 9 वर्षीय पुत्र भी है। थानाध्यक्ष मो. सुजाउद्दीन ने बताया कि पिंकी देवी का देवर से अवैध संबंध था। देवर पर बड़े भाई की हत्या करने का दबाव बनाया जा रहा था। इस कारण देवर ने भाभी को ही मौत के घाट उतार दिया। ओरापी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। with thanks from jagran.com
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed