गोली मार कर बड़ी बहन ने लिया छोटी बहन की आत्महत्या का बदला
लड़की ने व्यवसायी की गोली मारकर हत्या की
सासाराम. ए. बिहार में रोहतास जिले के बड्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर गांव में एक लड़की ने एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. सूत्रों ने बताया कि ग्रामीणों ने लड़की को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन ने बताया कि अ•िायुक्त लड़की (शिवम पांडेय) की छोटी बहन ने पिछले महीने एक लड़के से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में शिवम बदला लेने के उद्देश्य से उस लड़के ढूंढ़ते हुये उसकी मोबाइल की दुकान पर गई. लेकिन, वहां वह नहीं मिला. उसने दुकाने पर बैठे लड़के के पिता 55 वर्षीय गोपीचंद शाह की गोली मारकर हत्या कर दी. श्री रंजन ने बताया कि शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है. श्री शाह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल •ोज दिया गया है.
——————–
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed