गया: महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म
संदीप कुमार.गया
biharkatha.com गया के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में गुरुवार की देर रात महिला पूनम देवी ने चार बच्चों को जन्म दिया है। नर्सिंग होम में डॉ. अनीता सिन्हा ने बच्चों की नार्मल डिलिवरी करायी है। चार नवजात में तीन लड़का और एक लड़की है। डॉ. अनीता ने बताया कि तीनों लड़कों का वजन एक किलोग्राम से अधिक है। जबकि लड़की का एक किलोग्राम से थोड़ा कम। प्रसूता और सभी बच्चे स्वस्थ हैं। बच्चों को एहतियात के तौर पर इनक्यूबेटर में रखा गया है। डॉ. अनीता ने कहा कि गया में पहली बार किसी महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। ऐसा बहुत कम सुनने को मिलता है। एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर से अवनीत नर्सिंग होम में उन्हें देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। पूनम का पूरा परिवार गया के खिजरसराय के सतामस गांव में रहता है। उनके पति लखेंद्र कुमार चेन्नई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बच्चों के जन्म की खबर के बाद वे गया के लिए निकले हैं। पूनम के ससुर सिद्धेश्वर महतो ने बताया कि नवजात के जन्म लेने की सबों को खुशी है। लेकिन, एक साथ चार बच्चों का पालन-पोषण करना उनके लिए आसान नहीं होगा। livehindustan.com
Related News
मणिपुर : शासन सरकार का, ऑर्डर अलगावादियों का
(नोट : यह ग्राउंड रिपोर्टिंग संजय स्वदेश ने 2009 में मणिपुर में इंफाल, ईस्ट इम्फालRead More
सत्यजीत राय की फिल्मों में स्त्रियां
सत्यजीत राय की फिल्मों में स्त्रियां सुलोचना वर्मा (फेसबुक से साभार) आज महान फिल्मकार सत्यजीतRead More

Comments are Closed