सीवान में शेल्टर होम के वेंटिलेटर का शीशा तोड़ लड़कियां फरार
सीवान (biharkatha.com). हर के अल्पावास गृह से सोमवार की रात दो संवासिन वेंटिलेटर का शीशा तोड़ फरार हो गई। इस संबंध में अल्पावास गृह की आरटीओ अनीता कुमारी पाण्डेय ने नगर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। कहा है कि नगर थाना व सीडब्लूसी द्वारा पिछले माह 27 व 30 तारीख को सारण छपरा के मुड़िया टोला व गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाने के दो लड़कियों को अल्पावास गृह में लाया गया। सोमवार को दोनों का मेडिकल करा अल्पावास गृह में सुरक्षित रखा गया। रात में सभी खाकर सो गए। सुबह 5 बजे जगने पर दोनों लड़कियां गायब मिली। अल्पावास गृह में सभी कर्मी तैनात थे व चारो तरफ ताला लगा था। देखने पर वेंटिलेटर का शीशा टूटा मिला। इससे यकीन हो गया कि दोनों इसी रास्ते भागी हैं। घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को भी दे दी गई है। इधर आवेदन मिलते ही टाउन थाने की पुलिस लड़कियों की बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed