शहाबुद्दीन समर्थक व राजद के बीच खिंचने लगी लकीरें
« सीवान में बदमाशों ने मिस्त्री को मारी गोली, मौत (Previous News)
(Next News) बीजेपी गोपालगंज के बहुत लोग बिके हुए है ! »
Related News
25 से 30 सांसदों की लालच में कांग्रेस ने लालू को अपना संगठन बेचा : प्रशांत किशोर
संवाददाता, मधुबनी : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधाRead More
जाति आधारित गणना के गर्भ से निकली थी महागठबंधन सरकार
अब सर्वे रिपोर्ट बताएगी उसकी ताकत —- वीरेंद्र यादव, वरिष्ठ पत्रकार —- प्रदेश में जातिRead More

सीवान biharkatha.com : पूर्व राजद सांसद मो शहाबुद्दीन के जेल जाने के बाद से उनके समर्थक आंदोलित हैं. हर दिन उनके समर्थकों द्वारा कैंडल मार्च निकालकर अपने नेता के प्रति एकजुटता जतायी जा रही है. उधर, राजद नेतृत्व ऐसे आंदोलन से अपने को अलग कर रख रहा है. ऐसे में शहाबुद्दीन समर्थकों व राजद के बीच आंदोलन ने लकीर खींच दी है. तकरीबन 13 वर्ष बाद जेल से बाहर निकलने पर एक बार फिर उनके समर्थकों ने साबित कर दिया कि राजद संगठन की शहाबुद्दीन को छोड़ कर कल्पना नहीं की जा सकती है. हाइकोर्ट से मिली जमानत को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द करने से एक बार फिर मो शहाबुद्दीन को जेल जाना पड़ा. इसके बाद से उनके समर्थक अपनी ही सरकार से खफा हैं. मुख्यमंत्री को आरोपित करते हुए समर्थकों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में गलत तथ्य पेश कर जमानत को निरस्त कराया गया है. जेल जाने से पहले मो शहाबुद्दीन ने समय आने पर अपने समर्थकों द्वारा सबक सिखाने की चेतावनी देकर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी.
Comments are Closed