
पटना [वेब डेस्क]। बिहार के किशनगंज में मुहर्रम जुलूस के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है। जानकारी के अनुसार किशनगंज में गुरुवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाद शहर में तनाव फैल गया। इसे देखते हुए एहतियातन पुलिस सतर्क है। घटना की बाबत डीएम पंकज दीक्षित ने बताया कि जिला प्रशासन के पास भी वीडियो उपलब्ध है। डीएम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। source : jagran.com

Comments are Closed