पिता ने खैनी के लिये नहीं दिये 10 रुपये तो कर दी हत्या
मधुबनी। जिले के राजनगर के जयपट्टी गांव में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने पीट पीटकर अपने पिता की हत्या केवल इसलिये कर दी, क्योंकि पिता ने खैनी के लिये दस रुपये नहीं दिये। पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात धर्मेन्द्र यादव जब मवेशी चरा कर घर लौटा तो उसने अपने पिता किशोरी यादव से खैनी के लिये दस रुपये मांगें, लेकिन पिता ने दस रुपये देने से इंकार कर दिया। इसको लेकर पिता-पुत्र में कहा सुनी होने लगी। बात गली गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई। इसी दौरान पास में पड़ी लकड़ी को उठाकर धर्मेन्द्र ने अपने पिता को मारना शुरू कर दिया। इसमें किशोरी यादव गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया। जिसके बाद धर्मेन्द्र उसे वहां छोड़कर भाग गया। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण किशोरी यादव को उठाकर निजी अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने किशोरी यादव को मृत घोषित कर दिया।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed