16 साल की बेटी के लिए 42 का दूल्हा, मां ने लौटाई बारात
सीवान. 16 साल की नाबालिग से शादी रचाने के लिए 42 साल के दूल्हे को देख दुल्हन की मां भड़क गई। द्वारपूजा से पहले ही हंगामा करने लगी। लड़की के मामा ने भी विरोध कर दिया। मां ने साफ कह दिया कि अगर इस दूल्हे से बेटी की शादी हुई तो मैं जहर खाकर जान दे दूंगी। इसके बाद बारात बैरंग वापस लौट गई। ूबीते गुरुवार की देर रात रघुनाथपुर में रूदल राम की बेटी की शादी थी। कार्ड बंट चुके थे। यूपी के इटावा से कृष्ण बिहारी राम 42 साल के बेटे प्रदीप कुमार की बारात लेकर पहुंचे थे। दुल्हन की मां ने जब द्वारपूजा के दौरान उम्रदराज दूल्हे को देखा तो आक्रोश में गई। वहीं हंगामा करने लगी।
रघुनाथपुर पंचायत की मुखिया ममता देवी और गांव के बुजुर्ग लोगों ने भी उम्रदराज दूल्हे का विरोध किया। ग्रामीणों का भी साफ कहना था कि किसी भी हालत में अधेड़ दूल्हे से बेटी की शादी नहीं होनी चाहिए। परिजनों के साथ वे भी विरोध करने पर अड़ गए। इसके बाद दहेज का सामान वापस कर देने का वादा कर दूल्हा और बाराती वापस इटावा लौट गए।
Related News
समाज के समग्र विकास पर हुआ मंथन, सबकी आवाज़ को मिलेगा महत्व
सम्मान और समानता के साथ समिति संचालन पर बनी आम सहमति संवाददाता, हथुआ. गोपालगंज। तेलीRead More
DM को बुलाकर बोले सीएम नीतीश, छात्रा को 3 साल बाद भी क्यों नहीं मिली छात्रवृत्ति ?
पटना: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में सोमवार को कुल 54 मामले पहुंचे। इनमेंRead More

Comments are Closed