सीवान में चुनावी रंजीश में तोड़ दिया हाथ, उधर घर लौट रहे बरातियों की जमकर धुनाई
बिहार कथा. सीवान।
गुठनी के बलुआ गाँव मे चुनावी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति का हाथ टूट गया है। इस संबंध में पीड़ित पारस विश्वकर्मा ने थाने में आवेदन देकर पंचायत चुनाव मे मुखिया प्रत्यासी रहे गाँव के ही जयप्रकाश विश्वकर्मा को आरोपित किया है। उसने अपने आवेदन मे लिखा है की चुनाव मे जयप्रकाश को मत हम लोगों ने नहीं दिया था, जिसके कारण वे मारपीट कर हाथ तोड़ दिए।
घर लौटते समय की बाराती की धुनाई
सीवान. महाराजगंज स्थानीय थाने के रामापाली गांव के समीप रेलबे ढाला के पास बिदाई कराकर लौट रहे बारातियों को उसी गांव के लोगो ने जमकर धुनाई कर दी। जिसमे दुल्हे के पिता सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जख्मी सिवान के लखराव निवासी शिवशंकर चैधरी है।जिसका ईलाज महाराजगंज पीएचसी मे किया जा रहा है। जख्मी ने बताया कि वे अपने बेटे की बारात लेकर रामापाली गांव के रंजीत यादव के यहाँ आए थे। शादी संपन्न होने के बाद बारात वापस जा रही थी कि उसी गांव के धनलाल यादव,मनलाल यादव सहित आधा दर्जन लोग रेलवे ढाला का फाटक बंद कर उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस सबंध मे थाने मे एक प्राथमिक दर्ज की गई है।
Related News
जन सुराज अगर दल बनता है तो जिसकी जितनी संख्या है उसको उतना मालिकाना हक मिलेगा : प्रशांत किशोर
जन सुराज ने आयोजित किया जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह वैशाली में बोलेRead More
‘बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत और बढ़े हुए बिल से परेशान ‘
बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत औरRead More

Comments are Closed