साड़ी नहीं आई तो दूल्हे और उसके पिता को बनाया बंधक
सुगौली(मोतिहारी)। सुगौली थाना के कैथवलिया गांव में गुरुवार 7 जून को आई एक बारात बिन दुल्हन वापस लौट गई। गांव वालों ने दूल्हा व उसके पिता को बंधक बना बारातियों को वापस भगा दिया। रात भर पिता-पुत्र गांव वालों की कैद में रहे। शुक्रवार को सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे व उसके पिता को ग्रामीणों की कैद से छुड़ाकर थाने लाई। जहां दोनों पक्ष के लोग आपस में बैठकर पंचायत की गई। पंचायत में तय हुआ कि वर-वधू के नाम पर एक लाख रुपए जमा होगा। सहमति बनने के बाद शनिवार को शादी करने का निर्णय लिया गया।
मिली जानकारीक े अनुसार कैथवलिया गांव के देवीलाल साह के पुत्री सीमा कुमारी के शादी केसरिया थाना के राजपुर आजाद गांव के अशोक कुमार के पुत्र संतोष कुमार से तय थी। शादी के लिए गुरुवार को बारात आई। बारात दरवाजा पर पहुंचने पर घरवालों ने रस्म लड़की के नहवावन के लिए दूल्हे पक्ष से साड़ी मांगी। दूल्हा पक्ष ने साड़ी छूटने की बात कही। जिससे दोनों पक्ष के बीच बात बढ़Þ गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने दूल्हे संतोष कुमार वे उसके पिता को बंधक बना बारातियों को भगा दिया। लड़की वालों का आरोप था कि उनके द्वारा लाया गया आभूषण भी बेकार है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने पहुंच कर दूल्हे व उसके पिता को ग्रामीणों की कैद से छुड़ाकर थाने ले गई। तय हुआ कि लड़का पक्ष वर-वधू के नाम पर बैंक में एक लाख रुपएा जमा करेंगे। सहमति बनने के बाद शनिवार को शादी करने का निर्णय लिया गया।
Related News
समाज के समग्र विकास पर हुआ मंथन, सबकी आवाज़ को मिलेगा महत्व
सम्मान और समानता के साथ समिति संचालन पर बनी आम सहमति संवाददाता, हथुआ. गोपालगंज। तेलीRead More
DM को बुलाकर बोले सीएम नीतीश, छात्रा को 3 साल बाद भी क्यों नहीं मिली छात्रवृत्ति ?
पटना: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में सोमवार को कुल 54 मामले पहुंचे। इनमेंRead More

Comments are Closed