बाल्टी निकालने कुएं में उतरे बाप-बेटे, दम घुटने से दोनों मरे
मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना अंतर्गत घोरघट गांव में आज एक कुएं में दम घुटने से एक पिता एवं उनके पुत्र की मौत हो गयी।बरियारपुर थाना अध्यक्ष अभिनव दूबे ने बताया कि मृतकों में हेमंत पासवान (25) और उनके पिता विलक्षण पासवान (58) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उक्त गहरे कुएं में पूर्व से गिरी एक बाल्टी को निकालने के लिए उसमें प्रवेश किए हेमंत बेहोश गया। उनके पिता उन्हें बचाने कुएं में उतरे और उनकी भी दम घुटने से मौत हो गई। दूबे ने बताया कि दोनों शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
« इलाज कराने आई महिला से 10 लोगों ने किया गैंगरेप (Previous News)
(Next News) 86 साल की उम्र में मुखिया होने की चुनौती »
Related News
समाज के समग्र विकास पर हुआ मंथन, सबकी आवाज़ को मिलेगा महत्व
सम्मान और समानता के साथ समिति संचालन पर बनी आम सहमति संवाददाता, हथुआ. गोपालगंज। तेलीRead More
DM को बुलाकर बोले सीएम नीतीश, छात्रा को 3 साल बाद भी क्यों नहीं मिली छात्रवृत्ति ?
पटना: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में सोमवार को कुल 54 मामले पहुंचे। इनमेंRead More

Comments are Closed