थावे मंदिर में कराई बेटे की शादी, लौटते समय जीप पटली, दूल्हे के पिता मौत
गोपालगंज। जिले के थावे थाना अंतर्गत बंगरा गांव के समीप बारातियों को लेकर जा रही एक जीप के असंतुलित होकर पलट जाने से उसपर सवार दूल्हे के पिता की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य यात्री जख्मी हो गए। थावे थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक का नाम हरेराम महतो है जो कि थावे दुर्गा मंदिर में अपने पुत्र की शादी कराकर अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मांझा थाना अंतर्गत अपने गांव मजौना लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए तथा इस हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
« बिहार में पानी के लिए बच्चे की बलि! (Previous News)
(Next News) सीवान में दूल्हा देख लड़की ने किया शादी से इंकार »
Related News
समाज के समग्र विकास पर हुआ मंथन, सबकी आवाज़ को मिलेगा महत्व
सम्मान और समानता के साथ समिति संचालन पर बनी आम सहमति संवाददाता, हथुआ. गोपालगंज। तेलीRead More
DM को बुलाकर बोले सीएम नीतीश, छात्रा को 3 साल बाद भी क्यों नहीं मिली छात्रवृत्ति ?
पटना: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में सोमवार को कुल 54 मामले पहुंचे। इनमेंRead More

Comments are Closed