फेसबुक पर इश्क करना पति को पड़ा भारी, सैंडल से धुनाई
पटना. फेसबुक पर खुद को कुंवारा बताकर इश्क फरमाना पति को महंगा पड़ गया। प्रेमिका बनकर पहुंची पत्नी ने ही उसकी सरेआम पिटाई की। घटना 22 जून दोपहर एक बजे गांधी मैदान की है। बुर्का पहनकर आई पत्नी को जब पति प्रेमिका समझकर शादी के लिए प्रपोज करने लगा तो महिला ने सैंडल निकाली और सबके सामने पीटना शुरू कर दिया। इतना पीटा कि पति का सिर फट गया। खून बहता देख पत्नी का दिल पसीजा तो उसने बुर्का हटाया और उसको पुलिस के हवाले कर दिया। महिला कटिहार की रहने वाली है। पति एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ा है। महिला ने महिला थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पति को पकड़ने के लिए बनी प्रेमिका
कटिहार की रहने वाली तब्बसुम (बदला हुआ नाम) की शादी 2009 में हुई है। उसके दो बच्चे हैं। पिछले एक साल से उसका पति अक्सर फेसबुक पर व्यस्त रहता था। पूछने पर बताता था कि पार्टी ने फेसबुक पर प्रचार-प्रसार का काम सौंपा है। महिला को यकीन नहीं हुआ। उसने चुपके से पासवर्ड हासिल कर पति का फेसबुक एकाउंट खोला इनबॉक्स मैसेज देख होश उड़ गए।
पति को सबक सिखाने की ठानी
महिला ने उस लड़की से चैटिंग करनी शुरू की तो पहले लड़की ने विश्वास नहीं किया। फिर महिला ने शादी की तस्वीर और बच्चों की तस्वीर भेजी। इसके बाद दोनों ने मिलकर सबक सिखाने की ठान ली। पटना की रहने वाली लड़की ने अपने फेसबुक एकाउंट का पासवर्ड दे दिया। फिर क्या था। पत्नी प्रेमिका बनकर पति से चैट करने लगी। उसने पति को पटना मिलने के लिए बुलाया। दोनों का गांधी मैदान में मिलना तय हुआ। इस दौरान महिला मायके जाने का बहाना बनाकर बोकारो मां के घर चली आई। 21 जून की रात बोकारो से पटना के लिए रवाना हुई और अगले दिन 22 जून को बजे दोनों गांधी मैदान में मिले और पत्नी ने पति की सरेआम पिटाई कर दी। from livehindustan.com
Related News

मणिपुर : शासन सरकार का, ऑर्डर अलगावादियों का
(नोट : यह ग्राउंड रिपोर्टिंग संजय स्वदेश ने 2009 में मणिपुर में इंफाल, ईस्ट इम्फालRead More

सत्यजीत राय की फिल्मों में स्त्रियां
सत्यजीत राय की फिल्मों में स्त्रियां सुलोचना वर्मा (फेसबुक से साभार) आज महान फिल्मकार सत्यजीतRead More
Comments are Closed