तीन साल की बच्चे के साथ माता-पिता का गला रेता
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिला के नगर थानांतर्गत मोहम्मदपुर मुहल्ला में बीती रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों की सोये हुये अवस्था में गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मृतकों में अमित कुमार (36), उनकी पत्नी प्रियंका कुमारी (30) एवं तीन वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार शामिल हैं। अमित कुमार जमीन खरीद-बिक्री और कोचिंग व्यवसाय से जूडेÞ हुये थे और वह बीती रात्रि अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अपने घर की छत पर जब सोए हुए थे तभी अज्ञात अपराधी ने उनके छत पर चढ़कर तीनों की गला रेतकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
छत पर फैला था खून
जब मृतक सुबह 6 बजे छत के नीचे नहीं आए तब उसका भाई उन्हें जगाने गया। उसने देखा कि तीनों की हत्या हो चुकी है और पूरे छत पर खून फैला है। घर के लोगों के रोने की आवाज सुन आसपास के लोग जुट गए। डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।
घर के लोगों को नहीं लगी हत्या की भनक
मृतक अमित जमीन के खरीद-बिक्री का काम करता था और घर पर ही कोचिंग चलाता था। शुरूआती जांच में जमीन खरीद-बिक्री के धंधे से जुड़े विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है। घर में मृतक का छोटा भाई और बीमार मां अपने कमरे में ही सोये हुए थे, लेकिन उन्हें घटना की भनक नहीं लग सकी।
Related News
समाज के समग्र विकास पर हुआ मंथन, सबकी आवाज़ को मिलेगा महत्व
सम्मान और समानता के साथ समिति संचालन पर बनी आम सहमति संवाददाता, हथुआ. गोपालगंज। तेलीRead More
DM को बुलाकर बोले सीएम नीतीश, छात्रा को 3 साल बाद भी क्यों नहीं मिली छात्रवृत्ति ?
पटना: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में सोमवार को कुल 54 मामले पहुंचे। इनमेंRead More

Comments are Closed