ठाणे में लूटपाट कर दो महिलाओं की हत्या के आरोप में बिहार का युवक गिरफ्तार
ठाणे (महाराष्ट्र)। बिहार के रहने वाले एक युवक को ठाणे जिले के कल्याण में दो बुजुर्ग महिलाओं की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मकरंद रानाडे ने बताया कि नंदकिशोर उर्फ फंटू मनोज प्रसाद (20) को कल गिरफ्तार किया गया और उसे अदालत ने आज 8 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। उन्होंने बताया कि दोनों बुजुर्ग महिलाएं … कमाल बलीराम दूधकर (70) और लीलाबाई गणपत दूधकर (60) की 17 और 18 जून की मध्य रात्रि को कल्याण के खड़ेगोलवाली स्थित उनके आवास में हत्या कर दी गई थी। उनके गहने और अन्य कीमती सामान गायब था। दोनों महिलाएं ढाबा चलाती थीं जहां नंदकिशोर खाना खाता था और कल्याण में ही एक हथकरघा इकाई में काम करता था। बिहार के अरवल स्थित उसके घर पर पुलिस ने तलाशी ली तो वहां से दो कैमरे, सोने की दो अंगूठियां, दो चूड़ियां, मंगलसूत्र और 3.37 लाख रुपये नगद मिले। आरोपी को शरण देने के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी फरार था और पुलिस की तलाशी की सूचना मिलने के बाद उसने जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से छुट्टी मिलने के बाद उसे आज गिरफ्तार कर लिया गया।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed