50 लाख की फिरौती नहीं देने पर बच्चे का हाथ पांव बांध कर पत्थर से कुच कुच कर हत्या
पटना.बिहार के नालंदा जिले के एकंगरसराय से राइस मिल कारोबारी के अगवा बेटे की हत्या कर दी गई है। बुधवार को जहानाबाद जिले के तीरा बिगहा से शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि ऋतिक का बड़ी की बेरहमी और कू्ररता से सिर से कुचलकर मारा गया है। जब ऋतिक का शव परिजन एकंगरसराय लेकर पहुंचे तो लोग और उग्र हो गए और प्रशासन के खिलाफ हंगामा करने लगे। शव मिलने की सूचना के बाद एकंगरसराय के लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस के विरोध में नारेबाजी थी। नाराज लोगों ने एकंगरसराय थाने पर पथराव कर दिया है। जिसमें थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए है। पुलिस हंगामा शांत कराने में जुटी हुई है। ऋतिक राज की अपराधियों ने निर्मम तरीके से हत्या की है। ऋतिक के ईंट पत्थर से कुच कुच कर की हत्या की गई थी । ऋतिक के हाथ-पैर भी बंधे हुए थे। राइल मिल कारोबारी निरंजन प्रसाद के बेटे ऋतिक की एक मई को अपराधियों ने अगवा कर लिया था। ऋतिक उस समय क्रिकेट खेलने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। अपराधियों ने ऋतिक के पिता से 50 लाख रुपए रंगदारी मांगी थी।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed