विनायक विजेता ने सरस्वती सम्मान, सम्मान को किया स्व. राजदेव को सपर्पित
पटना। बिहार के पत्रकार विनायक विजेता को पत्रकारिता क्षेत्र में अमुल्य योगदान और उपलब्धियों के लिए रविवार को सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया। बिहार की अग्रणी कोचिंग संस्था एलिट इंस्टीट्यूट द्वारा पटना के होटल मैत्रेय इन के सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में पत्रकार विनायक विजेता को तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रसिद्ध शिक्षाविद ए के राय के द्वारा यह सम्मान दिया गया।
सम्मान पाने के तुरंत बाद समारोह को संबोधित करते हुए विनायक विजेता ने भरे गले और भावुक मन से यह सम्मान पत्रकार स्व. राजदेव रंजन के नाम समर्पित करने की घोषणा की जिनकी हत्या पिछले दिनों बिहार के सीवान में कर दी गई। विनायक विजेता इस घोषणा का समारोह कक्ष में मौजूद सैकड़ों छात्र-छात्राएं, अभिभावकगण व गणमान्य अतिथियों ने खड़े होकर तालियों से स्वागत किया। गौरतलब है कि बिहार के चर्चित और खोजी पत्रकारों में विनायक विजेता का नाम अग्रणी पत्रकार के रुप में लिया जाता है। इसके पूर्व भी पत्रकारिता क्षेत्र में अमुल्य योगदान के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं। from : with tanks http://bhadasonline.blogspot.in
Related News
जन सुराज अगर दल बनता है तो जिसकी जितनी संख्या है उसको उतना मालिकाना हक मिलेगा : प्रशांत किशोर
जन सुराज ने आयोजित किया जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह वैशाली में बोलेRead More
‘बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत और बढ़े हुए बिल से परेशान ‘
बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत औरRead More

Comments are Closed