सिवान में शिक्षकों की मनमर्जी पर फूटा छात्रों का गुस्सा

हंगामा करते स्कूली छात्र।
सिवान के महराजगंज अनुमंडल के सोनवर्षा गंवा में टीचरों के प्रति छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। स्कूल के छात्रों ने सड़कों पर उतरकर रोड जाम कर दिया और टीचरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि स्कूली छात्रों का गुस्सा तब भड़का, जब स्कूल खुलने के निर्धारित समय के दो घंटे बाद भी स्कूल बंद रहा।
छात्रों ने टीचरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षक अपने मन के मुताबिक काम करते हैं। जब मन करता है तभी स्कूल आते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। यहां तक कि स्कूल में आने वाले फंड का पैसा टीचरों द्वारा हजम करने की बात भी छात्रों ने कही। बहरहाल, सुविधाओं के अभाव और टीचरों की मनमर्जी से स्कूल चल रहा है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस कदर नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
« मैं DY CM के पीए का भाई बोल रहा हूं जज साहब, जमानत दे दीजिए' (Previous News)
(Next News) बिहार में सुशासन पर दाग : सीएम नहीं डरते पुलिस अफसर! »
Related News
जन सुराज अगर दल बनता है तो जिसकी जितनी संख्या है उसको उतना मालिकाना हक मिलेगा : प्रशांत किशोर
जन सुराज ने आयोजित किया जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह वैशाली में बोलेRead More
‘बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत और बढ़े हुए बिल से परेशान ‘
बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत औरRead More

Comments are Closed