महिलाओं ने थानेदार को पीटा, तीन चक्र फायरिंग
बिहार कथा
मधेपुरा। पुरैनी इलाके के दुगार्पुर पंचायत के धानाबासा में बीती रात उस समय भारी बवाल हो गया जब पुलिस छापेमारी करने गई थी। पुलिस कार्रवाई से भड़के लोगों ने पुलिस दल को घेर लिया। महिलाओं ने थानाध्यक्ष को बंधक बना लिया और पिटाई कर दी। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पुलिस को अपने बचाव में हवाई फायरिंग करनी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार पुरैनी के थानाध्यक्ष एकरार अहमद एक केस की छानबीन के सिलसिले में दल बल के साथ छापेमारी करने गए थे। पुलिस ने गांव में पकड़ धकड़ शुरू की तो लोग उग्र हो गए। बड़ी संख्या में महिलाएं सामने आ गईं और थानाध्यक्ष समेत पलिस दल को घेर लिया। थानाध्यक्ष को छुड़ाने के लिए पुलिस बल को हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा। सूत्रों की मानें तो पिलस ने तीन चक्र गोलियां हवा में चलाईं। घटना की जांच के लिए एसडीपीओ मौके पर पहुंचे हुए हैं।
Related News
जन सुराज अगर दल बनता है तो जिसकी जितनी संख्या है उसको उतना मालिकाना हक मिलेगा : प्रशांत किशोर
जन सुराज ने आयोजित किया जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह वैशाली में बोलेRead More
‘बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत और बढ़े हुए बिल से परेशान ‘
बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत औरRead More

Comments are Closed