झांसा देकर यूपी से बिहार लाकर लड़की से गैंगरेप
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की 14 वर्षीय एक लड़की को बिहार ले जाकर छह लोगों ने उससे कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के. सी. सिंह ने दर्ज मुकदमे के हवाले से बताया कि गत 24 मार्च को सुनीता यादव नामक महिला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 14 साल की एक लड़की को सैर-सपाटे का झांसा देकर बिहार के बक्सर जिले में ले गई और दद्दन यादव, श्रीभगवान, देवेन्द्र, जितेंद्र, बलिराम तथा अनिल नामक व्यक्तियों के हवाले कर दिया जिन्होंने उससे कई दिनों तक कथित सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी के पिता की तरफ से कल बलिया शहर कोतवाली में भादंवि की धाराओं के तहत सामूहिक बलात्कार तथा आपराधिक साजिश के आरोप तथा पॉक्सो कानून की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Related News
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल !
क्राइम कन्ट्रोल का बिहार मॉडल ! पुष्यमित्र आनंद मोहन, पप्पू यादव, शाहबुद्दीन, मुन्ना शुक्ला, अनंतRead More
बेटी का अपहरण करने आए वांटेड क्रिमिनल से अकेले भिड़ गई मां
महिला ने बदमाश से छीने हथियार, हथियार के साथ पकड़ाए दो अपराधी झाझा (जमुई)। बिहारRead More

Comments are Closed