कोटा गई थी पढ़ने, खुद काट लिया गला और हाथ का नस, मौत होने तक तक देखती रही खून
बिहार कथा कोटा/पटना। एक लड़की ने अपने हाथ की नस व गला को धारदार चाकू से काट लिया। उसके शरीर से भलभलाकर खून बहने लगा। बेहोश होने तक वह इसे देखती रही। उसे अस्पताल पहुंचाए जाने तक देर हो चुकी थी। बिहार की एक छात्रा की आत्महत्या का यह मामला राजस्थान के कोटा का है। देश में एजुकेशन हब के रूप में विकसित हो चुके राजस्थान के नगर कोटा में बिहार की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। घटना रविवार की सुबह हुई। मृतक छात्रा मुंगेर की रहने वाली थी। वह कोटा के रेजोनेंस कोचिंग इंस्टीच्यूट में पढ़ रही थी। जानकारी के अनुसार, कोटा के राजीव गांधी नगर के गुरु वात्सल्य गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा वैष्णवी ने चाकू से हाथ और गले की नसें काट लीं। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मूल रूप से बिहार के मुंगेर की रहने वाली वैष्णवी का नामांकन हाल ही में कोटा के रेजोनेंस कोचिंग इंस्टीच्यूट में हुआ था। कोटा पुलिस ने उसके परिवार को घटना की सूचना दे दी है। घटना का कारण फिलहाल ज्ञात नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। विदित हो कि कोटा में इधर कुछ सालों के दौरान छात्र-छात्राओं के आत्महत्या के कई मामले सामने आए हैं। इसके पीछे करियर को लेकर तनाव बड़ा कारण रहा है।
Related News
जन सुराज अगर दल बनता है तो जिसकी जितनी संख्या है उसको उतना मालिकाना हक मिलेगा : प्रशांत किशोर
जन सुराज ने आयोजित किया जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म शताब्दी समारोह वैशाली में बोलेRead More
‘बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत और बढ़े हुए बिल से परेशान ‘
बिहार के गांवों में बिजली तो पहुंच गई है, लेकिन लोग बिजली के गलत औरRead More

Comments are Closed